CRPF जवानों से भरी बलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत , एक कि हालात गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CRPF जवानों से भरी बलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत , एक कि हालात गंभीर
बस्‍ती 05 मार्च 2022 -  उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जनपद से इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हुए एक सड़क हादसे में CRPF  के 3 जवानों की मौत हो गई है. भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ के 2 अन्‍य जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. 112 बटालियन के जवान बोलेरो कार से ड्यूटी पर जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्‍कर मार दी. सड़क हादसे में बोलेरो कार के परखच्‍चे उड़ गए. यह हादसा NH-28 पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार, CRPF की 112 बटालियन के जवान बोलेरो कार से ड्यूटी पर जा रहे थे. उनकी कार बस्‍ती जनपद के मुंडेरवा थाना के खझौला के समीप NH-28 पर पहुंची थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्‍कर मार दी. इस हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए. सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई. हादसे में मारे गए जवानों की पहचान हीरा लाल (26) , जयप्रकाश (37) और धर्मेंद्र लाल (38) के तौर पर की गई है. इनके अलावा बोलेरो में सवार सीआरपीएफ के दो अन्‍य जवान बुरी तरह से जख्‍मी हो गए. उन्‍हें इलाज के लिए जिला असपताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल एक जवान की हालात गंभीर है. उन्‍हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतक जवान हीरालाल गोरखपुर के बेलघाट थाना के धोबीपार के रहने वाले थे. जयप्रकाश देवरिया जिले के थाना लार के निवासी थे और धर्मेंद्र देवरिया के ही जीके के विशुनपुरा के रहने वाले थे. बता दें कि जवान चुनाव डयूटी में जा रहे थे. हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों जवानो की मौत मौके पर ही हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH