60 फीट ऊँचे पानी की टंकी पर चढ़ी महिला , कर रही थी कूदने का प्रयाश लेकिन हुआ यह

दंतेवाडा , 05-03-2022 10:58:15 AM
Anil Tamboli
60 फीट ऊँचे पानी की टंकी पर चढ़ी महिला , कर रही थी कूदने का प्रयाश लेकिन हुआ यह
दंतेवाड़ा 05 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक महिला करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ गई। काफी देर तक वह टंकी के ऊपर ही यहां-वहां घूमती रही। कुछ देर किनारे में बैठी रही। जब वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर महिला पर पड़ी और लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वो कूदने का प्रयास करने लगी। हालांकि मौके पर पहुंचे जवानों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतार लिया। 

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान के पास स्थित पानी टंकी में महिला चढ़ी थी। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। इससे पहले महिला एक दो बार और इस टंकी पर चढ़ चुकी है। लेकिन, सीढ़ियों तक चढ़ने के बाद वापस नीचे खुद से आ गई थी। इस बार किसी तरह टंकी के ऊपर तक चली गई। जहां काफी देर तक बैठी रही। 

इस मार्ग से गुजर लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी जानकारी दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली के जवानों और नगर पालिका के कर्मचारियों को दी। महिला को जवान नीचे लेकर आए। मौके पर जवान और कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने पहले नीचे से ही आवाज लगाकर महिला को उतरने को कहा। लेकिन, महिला नहीं उतरी। फिर जवान भी टंकी के ऊपर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि, जब जवान टंकी के ऊपर चढ़ कर महिला के पास पहुंचे तो महिला कूदने का प्रयास करने लगी। जिसे जवानों ने पकड़ लिया और नीचे लेकर आए। 

जिसके बाद एम्बुलेंस में बिठा कर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला मानसिक रूप से बीमार है। यह कहां की रहने वाली है और इसका नाम क्या है? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से महिला को हाई स्कूल मैदान के ही आस-पास देखा जा रहा है। इधर, इस मामले के बाद पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने जुट गई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH