छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , वकील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज , FIR दर्ज होने के बाद वकील हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , वकील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज , FIR दर्ज होने के बाद वकील हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी
बिलासपुर 04 मार्च 2022 -  बिलासपुर में एक वकील की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातें बढ़ीं तो प्यार हो गया। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। अब वकील साहब ने किसी और लड़की से सगाई कर ली। इस पर युवती थाने पहुंच गई और वकील के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज करा दी। 

मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद में रहने वाला युवक दिनेश बोले वकालत करता है। करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही 25 साल की युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे और मिलना जुलना भी शुरू हो गया। इस दौरान दिनेश ने उससे प्यार का इजहार किया। 

युवती भी उसे चाहने लगी। युवक ने उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। अब दिनेश उससे शादी करने से इंकार दिया और उसने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर सगाई भी कर ली। सच्चाई सामने आने पर युवती ने दर्ज कराया केस युवती को उम्मीद थी कि उसका प्रेमी दिनेश उससे शादी करेगा। इसके चलते दोनों मिलते जुलते रहे। कुछ दिन पहले ही युवती को पता चला कि दिनेश उसे धोखा दे रहा है और उसने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया है। 

इसकी जानकारी होने पर युवती ने पहले दिनेश से बातचीत करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दिनेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी दिनेश उसे घुमाने ले जाता था। कुछ दिन पहले ही दिनेश युवती को सिरगिट्‌टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर में अपने दोस्त के घर ले गया। उसका दोस्त अकेले रहता है। वहां ले जाकर दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब केस दर्ज करने के बाद आरोपी दिनेश की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH