छत्तीसगढ़ पहुँचा खतरनाक ड्रग्स MDMA , एक युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पहुँचा खतरनाक ड्रग्स MDMA , एक युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार
बिलासपुर 03 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ पुलिस आजकल नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर की नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कर 3 आरोपियों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स बरामद किया गया। 

ये तस्कर खतरनाक ड्रग्स एमडीएमए ( MDMA ) ब्रिकी करने के लिए हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जाने वाले थे। नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर जाने वाली बस के आसपास लोगों से पूछताछ की। जहाँ 3 लोग पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। उनकी घेराबंदी कर पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस के पूछने एक ने अपना नाम धर्मेन्द चैहान यूपी, दूसरा नीतेश डोडवानी दयालबंद बिलासपुर के साथ एक युवती सीमा यादव बांकी मोंगरा जिला कोरबा बताया। इनके कब्जे से 17 नग छोटी जिप पैकेट मे भरी हुई माद्रक पदार्थ एमडीएमए कुल वजनी 10 ग्राम, 1 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, 1 नग फाईबर गिलास, 1 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जिप पालीथीन और 3 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद हुआ है। 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है की कोरबा निवासी सीमा यादव के तार अभी भी कोरबा से जुड़े हैं। पुलिस इन सब बिंदुओं पर जांच करेगी।
छत्तीसगढ़ पहुँचा खतरनाक ड्रग्स MDMA , एक युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH