कोरोना को लेकर नया मेडिकल बुलेटिन जारी , आज इतने नए एक्टीव केसों की हुई है पुष्टि ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 2:03:48 AM
रायपुर 03 जुलाई 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है ।
शुक्रवार देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश में 40 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है ।
जिसमे कांकेर से 08, रायपुर से 07, बिलासपुर से 06 , बलरामपुर से 06 , दंतेवाड़ा से 05, जगदलपुर से 03 , नारायपुर से 03 और राजनांदगांव से 02 मरीज शामिल है ।
वहीं आज 52 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए है ।
प्रदेश में कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हो चुकी है ।
और अब वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 637 है ।














