छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , खाद्य निरीक्षक और उसका ड्रायवर गिरफ्तार , नाबालिग कामवाली बाई ने लगाया था यह गंभीर आरोप

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , खाद्य निरीक्षक और उसका ड्रायवर गिरफ्तार , नाबालिग कामवाली बाई ने लगाया था यह गंभीर आरोप
बलरामपुर 03 मार्च 2022 -  बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पदस्थ खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेम्भूरने व उसके वाहन चालक को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक खाद्य निरीक्षक के घर पर काम करने वाली नाबालिग की माँ की रिपोर्ट पर पुलिस ने खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. दरअसल नाबालिग इसी साल जनवरी माह से खाद्य निरीक्षक के रामानुजगंज निवास पर काम करती थी और खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेम्भूरने नाबालिग से अवैध सम्बन्ध बनाने की नीयत से उससे छेड़छाड़ करता था यही नही किसी को बताने पर खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेम्भूरने उसे जान से मारने व काम से निकाल देने की धमकियां दिया करता था।
 
इस बात की जानकारी खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेम्भूरने के वाहन चालक को भी थी आरोप है की वाहन चालक भी खाद्य निरीक्षक की तरफ से नाबालिग पर दबाव बनाया करता था. आखिरकार नाबालिग ने खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक से तंग आकर अपनी आप बीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद नाबालिग की माँ ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी।

नाबालिग की माँ की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ समेत पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH