शिव बारात के आरोपियों तक महज कुछ घंटों में कैसे पहुँची सक्ती पुलिस , जाने थाना प्रभारी रूपक शर्मा की जुबानी

सक्ती , 03-03-2022 9:30:34 PM
Anil Tamboli
शिव बारात के आरोपियों तक महज कुछ घंटों में कैसे पहुँची सक्ती पुलिस , जाने थाना प्रभारी रूपक शर्मा की जुबानी
सक्ती 03 मार्च 2022 -  कहते है भीड़ का कोई चेहरा नही होता है और जब भीड़ आक्रोशित होती है तो उसे रोक पाना काफी मुश्किल होता है अगर कोई हजारो या लाखो की भीड़ के बीच अपराध कर भीड़ में गुम हो जाय तो उस शख्स को तलाश कर पाना पुलिस के लिए काफी चुनौती भरा होता है लेकिन अगर कोई पुलिस अधिकारी इस चुनौती को स्वीकार कर ले तो फिर अपराधी का बचना मुश्किल हो जाता है।

ऐसा ही एक चुनौती कुछ आरोपियों ने बीते मंगलवार को सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा को दी थी लेकिन TI रूपक शर्मा की सूझबूझ और उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी वारदात के महज कुछ घंटे के भीतर जेल की चारदीवारी में पहुँच गए।

हम बात कर रहे है मंगलवार को सक्ती शहर में निकले शिव बारात के दौरान तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले की जिसके सभी आरोपी वारदात के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिए गए।

शिव बारात में हुई इस घटना के बाद लोगो को लगने लगा था की पचास हजार से एक लाख तक कि भीड़ में से पुलिस कुछ आरोपीयो तक कैसे पहुँचेगी , लोगो को इस मामले का सुलझना लगभग नामुमकिन लग रहा था लेकिन सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया।

cgwebnews.in को सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि वह कैसे भीड़ का हिस्सा बने आरोपियों तक पहुँच पाए , रूपक शर्मा ने बताया की इस केस को सुलझाने के लिए घटना के तुरंत बाद एक्सन में आई पुलिस ने सबसे पहले लोकल नेटवर्क को एक्टिव किया फिर संभावित घटना स्थल के CCTV फुटेज को खंगाला गया जिसके आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया गया तो एक - एक करके सभी आरोपियों के नाम सामने आने लगे और जैसे ही आरोपियों के नाम सामने आए उन्हें भागने या संभलने का मौका दिए बिना तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि एक आरोपी अब भी फरार है लेकिन उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सक्ती थाना प्रभारी ने जिस मुस्तैदी से आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसके लिए जिले के आला अधिकारियों ने रूपक शर्मा की तारीफ की है।
शिव बारात के आरोपियों तक महज कुछ घंटों में कैसे पहुँची सक्ती पुलिस , जाने थाना प्रभारी रूपक शर्मा की जुबानी

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH