घर से भाग कर प्रेमी से मिलने छत्तीसगढ़ से आगरा पहुँची 10th की टॉपर छात्रा , उसके बाद हुआ यह

रायपुर , 02-03-2022 9:52:05 PM
Anil Tamboli
घर से भाग कर प्रेमी से मिलने छत्तीसगढ़ से आगरा पहुँची 10th की टॉपर छात्रा , उसके बाद हुआ यह
रायपुर 02 मार्च 2022 -  रायपुर की रहने वाली 10वीं कक्षा की स्कूल टॉपर छात्रा प्रेमी से मिलने के लिए मां-बाप को घर पर सोता हुआ छोड़कर आ गई। आगरा की जगह धौलपुर स्टेशन पर उतरकर जब उसने प्रेमी को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इस पर छात्रा रोने लगी। बालिका को रोता देख चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि समिति सदस्य गिरीश गुर्जर और नरगिस शरीफी ने बालिका की काउंसलिंग कर उससे हालात के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके परिजनों से फोन से संपर्क किया। इसके बाद समिति ने बालिका को सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा और परिजनों की समझाइस कर उन्हें धौलपुर बुलाया है।

समिति अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि काउसिलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि वह रायपुर की रहने वाली है और प्रेमी भी वहीं का रहने वाला था। दोनों ने घर से भागकर आगरा में मिलना तय किया था। इसके बाद वह घर से भागकर जब वह छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर थी उस समय प्रेमी ने उसे फोन करके पूछा कि तुम्हारे पास किराये-भाड़े और कुछ दिन खाने की व्यवस्था के लिए पैसे हैं। इस पर बालिका ने कहा कि वह जल्दी में बिना पैसे लिए ही आ गई है। जिस पर प्रेमी ने फोन काटकर स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद बालिका यह सोच कर ट्रेन में बैठ गई कि प्रेमी उसे आगरा में मिल जाएगा, लेकिन प्रेमी ने उसके बाद फोन ही चालू नहीं किया। इसी बीच छात्रा धौलपुर को आगरा समझकर स्टेशन पर उतर गई।

छत्तीसगढ़ में खेती किसानी करने वाले माता-पिता ने जब घर से बेटी के गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी का किडनैप करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से स्कूल के निकली थी, जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंची है। आसपास पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इस पर उन्होंने बालिका का किडनैप होने की आशंका जताई है।
घर से भाग कर प्रेमी से मिलने छत्तीसगढ़ से आगरा पहुँची 10th की टॉपर छात्रा , उसके बाद हुआ यह

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH