जीवन भर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे की नौकरी , सेवानिवृत्ति के दिन कर दिए गए निलंबित

सक्ती , 02-03-2022 8:09:30 PM
Anil Tamboli
जीवन भर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे की नौकरी , सेवानिवृत्ति के दिन कर दिए गए निलंबित
सक्ती 02 मार्च 2022 -  जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती बी.एल. खरे ने सेवानिवृत्ति के दिन ही एक प्रधान पाठक को निलंबन का आदेश थमा दिया। दरअसल इस शिक्षक ने अपने सर्विस रिकॉर्ड में कांटछांट कर नौकरी में इसका लाभ उठाया था मगर एक शिकायत को लेकर हुई जांच में सारा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चन्द्रपुर के ग्राम कोटमी निवासी श्यामलाल सौमित्र ने 15 फरवरी 2022 को कार्यालय में शिकायत की थी कि शासकीय प्राथमिक शाला रामभांठा, विकास खण्ड डभरा में पदस्थ प्रधान पाठक जागेश्वर सिंह मैत्री द्वारा अपने सर्विसबुक के जाति वाले कॉलम में कागज चिपकाकर मौवार जाति दर्ज किया गया है एवं फर्जी जाति के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। 

सर्विस बुक में कागज चिपकाना कांट-छांट करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है तथा जागेश्वर सिंह मैत्री द्वारा अपनी मूल जाति छुपाकर नौकरी करने की शिकायत सही पायी गई है। जागेश्वर सिंह को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब समय सीमा में प्रस्तुत नहीं करने और शिकायत सही पाये जाने के आधार पर छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम ( 9 ) के निहित प्रावधानों के तहत् जागेश्वर सिंह मैत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

बता दें कि जागेश्वर सिंह मैत्री दो दिन पहले 28 फ़रवरी को सेवानिवृत्त हो रहे थे। इस दिन विभाग से ख़ुशी-ख़ुशी विदाई देने की बजाय उनके पास निलंबन का आदेश पहुंचा। जागेश्वर सिंह मैत्री हालांकि रिटायर हो चुके हैं, मगर नियमानुसार दिए गए आदेश में निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, सक्ती निर्धारित किया गया है, साथ ही निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
जीवन भर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे की नौकरी , सेवानिवृत्ति के दिन कर दिए गए निलंबित

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH