छत्तीसगढ़ में आज रात जम कर बरस सकता है बदरा , मौसम विभाग ने बिलासपुर , रायगढ़ सहित इन 06 जिलों में जारी किया अलर्ट

रायपुर , 02-03-2022 6:53:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज रात जम कर बरस सकता है बदरा , मौसम विभाग ने बिलासपुर , रायगढ़ सहित इन 06 जिलों में जारी किया अलर्ट
रायपुर 01 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर आज आसमानी बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों में यानी आधी रात तक यह घटना हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने शाम 4 बजे एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक होने की अति संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हल्की बरसात की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है, प्रदेश में उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवाओं का मिलन क्षेत्र बना हुआ था।इसके प्रभाव से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कॉमन क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ का मौसम बदला है। रविवार रात सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में बना उत्तरी और पूर्वी-दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र महाराष्ट्र की ओर खिसक गया है। इसकी वजह से 2 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया है, अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना हुआ है। इस बीच अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन सकता है। इसी बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बढ़ गई है। इस विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को भी प्रदेश में बरसात हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH