नशे की हालत में स्कूटी चलाना पड़ा मंहगा , अनियंत्रित स्कूटी खाई में गिरी , 2 की मौत और 1 गंभीर
बालोद , 02-03-2022 2:10:38 AM
बालोद 01 मार्च 2022 - भानुप्रतापपुर की मड़ई देख वापस लौट रहे स्कूटी सवार, डौण्डी के अवारी मोड़ में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्कूटी में तीन लोग सवार थे। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।
मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शराब के नशे में हुई। स्कूटी में सवार युवक नशे की हालत में थे। जिसके कारण अवारी मोड़ में स्कूटी पत्थर से टकराने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी , मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
















