कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग , रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी , अचानक भड़की आग

रायपुर , 28-02-2022 6:00:27 PM
Anil Tamboli
कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग , रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी ,  अचानक भड़की आग
रायपुर 28 फरवरी 2022 -  रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुर्ग पुलिस और आरपीएफ ने मालगाड़ी को भिलाई नगर स्टेशन में खड़ा कराया। इसके बाद हाईटेंशन लाइन के पावर को कट किया गया और फायर ब्रिगेड से आग को बुझाया गया। खबर लिखे जाने तक आग को बुझा लिया गया है और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी पावर नंबर 3389 एन बॉक्स रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी। सुबह 10.30 बजे के करीब जब वह भिलाई चरोदा से क्रास हुई तो वहां के रेलवे स्टॉफ ने मालगाड़ी की बोगी से धुआं निकलता देखा। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी जीआरपी, आरपीएफ दुर्ग और दुर्ग पुलिस को दी गई।

आरपीएफ के ASI सी.एल. साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने एक जवान को भिलाई नगर स्टेशन भेजा। मालगाड़ी 11.10 बजे स्टेशन में पहुंची। इसके बाद हाईटेंशन लाइन को कट करवाने का प्रोसेस किया गया। थोड़ी देर में अन्य जीआरपी का स्टाफ भी पहुंचा। एएसपी सिटी संजय ध्रुव पहले से अपने स्टाफ के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी बुलवा लिया था। हाईटेंशन लाइन से पावर कट होते ही दमकल कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग बोगी के निचले हिस्से में ही थी। अधिक न फैलने से इसे जल्द बुझा लिया गया।

कई पुलिस अधिकारी सहित बल मौके पर मौजूद
सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह खुद टीआई पुरानी भिलाई विनय सिंह, कोतवाली सेक्टर 6 टीआई एमएल शुक्ला व अन्य स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। एएसपी सिटी संजय ध्रुव भी वहां पहुंचे थे। तुरंत फायर ब्रिग्रेड को बुलवाया गया। वहां आरपीएफ के एक सिपाही को छोड़कर, आरपीएफ और जीआरपी का कोई स्टाफ नहीं पहुंचा था। सभी पुलिस अधिकारी हाईटेंशन लाइन का पावर कट होने का आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद जैसे ही पावर कट हुआ आग को बुझाया गया।
कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग , रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी ,  अचानक भड़की आग

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH