नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक को कार ने मारी टक्कर , हादसे में 05 लोगों की मौत और एक घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक को कार ने मारी टक्कर , हादसे में 05 लोगों की मौत और एक घायल
बांदा 27 फरवरी 2022 -  बांदा जिले में बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार शनिवार दोपहर को जमुनी पुरवा के पास हाईवे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हे के भांजे समेत पांच बरातियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे कानपुर रेफर किया गया है।

SP अभिनंदन ने बताया कि कार की अगली सीट पर शराब की बोतलें मिली हैं। इससे चालक के नशे में होने की आशंका है। कार की फिटनेस जांच भी कराई जा रही है। चित्रकूट में कर्वी शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद आफताब की बरात शनिवार की दोपहर को उरई जा रही थी।

अधिकतर बराती कारों से ही उरई के लिए रवाना हुए थे। इनमें गुफरान की XUV - 500 कार में उनके साथ पांच और लोग सवार थे। कार जब बांदा के कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे केबल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया इस हादसे में ईदगाह रोड हाथीखाना बांदा निवासी दूल्हे का भांजा मुशर्रफ (23) पुत्र मो. नफीस और द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी शमशुल (24) पुत्र जैनुल आबदीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी का कहना है कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएम अनुराग पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों का तत्काल ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। 

पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चकमाली, अमानपुर, कर्वी (चित्रकूट) निवासी रणजीत सिंह उर्फ रिंकू (22) पुत्र स्वर्गीय रामखिलावन, द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी नसीम उर्फ टिल्लू (23) पुत्र मोहम्मद शरीफ ने दम तोड़ दिया। द्वारिकापुरी चित्रकूट निवासी कार मालिक गुफरान अली (32) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। चकमाली चित्रकूट निवासी एक अन्य युवक शिवदास (24) पुत्र बालकृष्ण की हालत गंभीर है। 

हादसे की सूचना मिलते ही आगे की गाड़ियों से जा रहे बराती भी बीच रास्ते से जिला अस्पताल लौट आए। अस्पताल में चीख पुकार मच गई और बरात की खुशियां मातम में बदल गई। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH