छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौषम का चाल , कई इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू , इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

रायपुर , 27-02-2022 9:23:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौषम का चाल , कई इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू , इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
रायपुर 27 फरवरी 2022 -  लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और ओडिशा की ओर से चक्रवाती प्रभाव के उत्पन्न होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए अनुकूल सिस्टम बन गया है। इसका असर रविवार भोर से दिखा। सुबह पांच बजे से अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक अम्बिकापुर में 5 मिमी बारिश हो चुकी थी। बारिश जारी रहने से शाम तक यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। फरवरी के अंतिम दिनों में अचानक मौसम के करवट बदलने से तापमान भी बदल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लोगों को दिन और रात में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन आज हो रही बारिश से तापमान फिर गिर गया है। बारिश और हवा के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद बादल के छंटने की सभावना है।

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण माह के आखिरी दिनों में सरगुजा संभाग में मौसम बदला हुआ है। पहले 22 फरवरी फिर 24 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। पहले का असर सरगुजा जिले को छोड़ सूरजपुर और बलरामपुर जिले में रहा। 

दूसरे विक्षोभ की सक्रियता के साथ चक्रवाती प्रभाव उत्पन्न होने से सरगुजा संभाग में एक बार फिर से बारिश हो रही है। इसका असर बिहार और झारखंड राज्य में भी पड़ा है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ा है। अम्बिकापुर का अधिकतम तापमान जो 25 फरवरी को 31 डिग्री के पार चला गया था वह फिर से गिरकर 30 से नीचे आ गया है। आज के मौसम को देखते हुए अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी ए एम भट्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता थमी नहीं है। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में दो और तीन मार्च को पड़ सकता है। अभी लगातार नमी रहने से बादलों की आवाजाही उत्तरी छत्तीसगढ़ में बनी रहेगी। इससे तापमान भी ऊपर - नीचे बना रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH