दो दिन से लापता नाबालिग की नदी में तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो दिन से लापता नाबालिग की नदी में तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 26 फरवरी 2022 -  बिलासपुर में 2 दिन से लापता 15 साल के नाबालिग का शव नदी में तैरता हुआ मिला है। वो 2 दिन पहले कबड्‌डी की ट्रेनिंग लेने के लिए सुबह घर से निकला था। उस दौरान ही उसके नंबर से उसकी मां को मैसेज आया था कि मैं मर रहा हूं। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चल रहा था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा इलाके में रहने वाला पीयुष जायसवाल कक्षा 10वीं का छात्र था। वो तोरवा के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता अनिल जायसवाल किसी दुकान में काम करते हैं। पीयुष स्कूल में पढ़ाई के अलावा कबड्‌ड़ी की ट्रेनिंग भी लिया करता था।

24 फरवरी को भी सुबह करीब 05 बजे ट्रेनिंग के लिए निकला था। इसके बाद सुबह 06 बजे उसकी मां सुमन के नंबर पर पीयुष के नंबर से मैसेज आया कि मां अब मैं मर रहा हूं। इस मैसेज के बाद ही उसके परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश करने लगे। उस दिन तलाश करने के बाद भी पीयुष का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसके ट्रेनिंग सेंटर में भी पता किया, फिर भी पीयुष के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। पता चला की वह ट्रेनिंग के लिए उस दिन मैदान में पहुंचा ही नहीं था।

जिसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस भी शिकायत दर्ज कर नाबालिग की तलाश कर रही थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली की किसी का शव तोरवा के देवरीडीह के पास अरपा नदी में किनारे तैर रहा है। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब शव की पहचान पीयुष जायसवाल के रूप में हुई। 

शव मिलने के बाद उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला सुसाइड का ही लगा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उसके परिजनों से भी पूछताछ जारी है। नाबालिग ने क्यों ऐसा कदम उठाया। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH