DSP यातायात ने दिया मानवता का परिचय , नशे में धूत पड़े शराबी को पहुँचाया घर तक

धमतरी , 27-02-2022 6:23:31 AM
Anil Tamboli
DSP यातायात ने दिया मानवता का परिचय , नशे में धूत पड़े शराबी को पहुँचाया घर तक
धमतरी 26 फरवरी 2022 -  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के द्वारा निरंतर शहर में भ्रमण कर बेतरतीब यातायात को व्यवस्थित कर यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है। 

शुक्रवार रात लगभग 09:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक मो. जुनैद ने DSP मणीशंकर चन्द्रा को सूचना दी की एक व्यक्ति रोड़ किनारे पड़ा हुआ है सुचना मिलने के बाद DSP यातायात मणीशंकर चन्द्रा ने काली मंदिर श्यामतराई के पास पहुच कर देखा तो शराब के नशे में धुत होकर एक ब्यक्ति रोड किनारे पडा हुआ था जो आने जाने वाले वाहनों से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो सकता था ब्यक्ति को जब उठाकर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गणेश राम साहू ग्राम चिटौद का रहने वाला बताया।

अत्यधिक शराब के नशे में होने से घर जाने में असर्मथ होने पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के द्वारा मानवता का परिचय देते हुये अपने वाहन से शराबी व्यक्ति को उसके घर सुरक्षित छोड़ा गया। 

यातायात पुलिस धमतरी द्वारा अपने कर्तव्य के साथ साथ समाज सेवा का भी कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार आम नागरिको से अपील कि जा रही है, कि शराब सेवन कर वाहन ना चलायें एवं नाबालिग बच्चों बिना लायसेंस के दोपहिया वाहन ना चलाने दें। यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों को शराब सेवन कर वाहन चलाने से रोकें। 

बता दे की जब से यातायात के डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने चार्ज लिया है तब से लगातर वे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर के बेतरतीब यातायात को सुगम बनाने जुटे हुए हैं। लेकिन यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना केवल यातायात पुलिस के द्वारा संभव नहीं है, इसके लिए शहर की आम जनता को भी आगे आकर यातायात नियमों का पालन करना होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH