देवर के साथ बन गए थे भाभी के नाजायज संबंध , जब पति को पता चला तो दोनों ने मिल कर उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश , 26-02-2022 12:35:59 PM
Anil Tamboli
देवर के साथ बन गए थे भाभी के नाजायज संबंध , जब पति को पता चला तो दोनों ने मिल कर उठाया खौफनाक कदम
कासगंज 26 फरवरी 2022 -  कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव मंगदपुर में दस दिन पूर्व हुई ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण की हत्या उसकी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी। महिला का देवर के साथ अवैध संबंध था। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

गांव मंगदपुर में 15 फरवरी को किसान साहब सिंह (35) की हत्या कर दी गई थी। हत्या करके उसका शव खेत में फेंक दिया गया था। अगले दिन साहब सिंह का शव खेत से बरामद हुआ था। हत्यारों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। 

SP रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि इस मामले में परिवार के लोग गोलमोल जानकारी दे रहे थे, जिससे पुलिस का उन पर शक लगातार गहराता जा रहा था।
पुलिस टीम ने पूरे मामले की जांच पड़ताल गहनता से शुरू की तो पता चला की मृतक के भाई धीरज और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध था। कुछ समय पहले साहब सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसको लेकर साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

इसे लेकर साहब सिंह की भाई धीरज से भी तनातनी रहने लगी। ऐसी स्थिति देख धीरज और साहब सिंह की पत्नी ने साहब सिंह को मारने की योजना बना ली। 15 फरवरी की देर शाम साहब सिंह भागवत कथा में जा रहा था उसी दौरान रास्ते में भाई और पत्नी ने मिलकर साहब सिंह के सिर पर डंडे से वार करके मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस को सर्विलांस से दोनों के बीच बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH