सट्टा खिलवाते पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद पति गिरफ्तार , 11 हजार नगद जप्त

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सट्टा खिलवाते पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद पति गिरफ्तार , 11 हजार नगद जप्त
राजनांदगांव 26 फरवरी 2022 -  खैरागढ़ मंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष को पुलिस ने सट्टा लिखते पट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी पर भी कार्यवाही की है। सट्टा-पट्टी के साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 14 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। खैरागढ़ पुलिस लगातार SP संतोष सिंह के सख्ती के चलते क्षेत्र में सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने इसी कड़ी में खैरागढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकेश गुप्ता को नगद राशि और सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विकेश गुप्ता लंबे समय से इस कारोबार को चला रहे थे। भाजपा सरकार में रहते हुए भी उनका यह कारोबार चलता रहा। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। अब SP ने सटोरियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने का निर्णय लेकर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने बताया कि विकेश गुप्ता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उनसे 11 हजार 425 रुपए और सट्टा-पट्टी बरामद किया गया है। विकेश गुप्ता का राजनीतिक पृष्ठभूमि रहा है। उनकी पत्नी वर्तमान में खैरागढ़ नगर पंचायत की पार्षद भी हैं। 

उधर पुलिस ने अतुल्य सिंह नामक व्यक्ति को भी धरदबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 हजार 150 रुपए जब्त किए हैं। वहीं दोनों के विरुद्ध सट्टाखोरी और जुआ के तहत मामला दर्ज किया है। अतुल्य सिंह वार्ड नं. 4 खैरागढ़ के निवासी हैं। अतुल्य सिंह के खिलाफ पहले भी कार्यवाही हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH