प्रेमिका की छोटी बहन ने लगाया रेप का आरोप , आहत प्रेमी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , फिर कहानी में आया यह ट्विस्ट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की छोटी बहन ने लगाया रेप का आरोप , आहत प्रेमी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , फिर कहानी में आया यह ट्विस्ट
औरैया 25 फरवरी 2022 -  उत्तरप्रदेश के औरेया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रेप के आरोपी ने पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने मृतक परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब पुलिस ने मृतक युवक की जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकल कर आया जहां कुछ दिन पहले ही मृतक अनुज के खिलाफ बिधूना थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया था. इधर अनुज की मौत की खबर परिजनों को लगी तो घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों ने शव को देख कर मृतक की मां-बहन ने एकता नाम की एक लड़की पर आरोप लगाया कि उसके भाई को प्रॉपर्टी को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. शायद इसी कारण से उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया होगा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल शव को हटा कर पीएम 
के लिए भेज दिया और परिजनों को सही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दरअसल, पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले का है जहां लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले अनुज के ऊपर रेप का झूठा मुकदमा लिखाया गया था. यह मामला प्रेम-प्रसंग का था. अनुज पर लगातार शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था 08 नवम्बर 2020 को अनुज व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी लिखा गया था जो शादी के आश्वसन के बाद वापस ले लिया गया था।

बाद में शादी का आश्वासन देने के बाद अनुज पर प्रेमिका की छोटी बहन से रेप करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया था जिससे आहत होकर आज अनुज ने खेतों में जाकर पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक की बहन का आरोप है कि एकता नाम की लड़की मेरे भाई को लगातार अपनी प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर ब्लैकमेल किया करती थी. दो दिन पहले भी वह खुदकुशी करने की सोच रहा था लेकिन उस समय मेरे समझाने पर वह मान गया लेकिन आज उस का शव पेड़ से लटका मिला जिससे साफ जाहिर है कि मेरे भाई की हत्या की गई है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अपनी जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है यह मामला बिधूना कोतवाली का है जहां एक सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपनी जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH