छत्तीसगढ़ का मयंक पाल यूक्रेन में जैसे ही फ्लाइट पकड़ने पहुंचा उसी दौरान एयरपोर्ट में हुआ बम ब्लास्ट

रायपुर , 25-02-2022 11:59:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का मयंक पाल यूक्रेन में जैसे ही फ्लाइट पकड़ने पहुंचा उसी दौरान एयरपोर्ट में हुआ बम ब्लास्ट
रायपुर 25 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड के रहने वाले मयंक पाल यूक्रेन में तीन वर्ष से MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। मयंक को गुरुवार को भारत लौटना था। मयंक के पिता मनोज पाल ने बताया कि बेटे से गुरुवार को सुबह बात हुई है। उन्होंने बताया कि मयंक जैसे ही फ्लाइट पकड़ने वाला था उसी बीच बम फट गया। इस दौरान एयरपोर्ट में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लोग इधर उधर चीखते हुए भागने लगे।

इस बीच यूक्रेन की सेना ने मोर्चा संभालकर लोगों सुरक्षित रखने का हौसला दिखाया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह से यूक्रेन के कीव में बम धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद हम लोग सभी सन्न रह गए। वहीं बम फटने के कारण एयरपोर्ट को भारी नुकसान हुआ है। इस कारण भारत आने वाले सभी फ्लाइट को रद कर दिया गया है।

इधर मयंक के माता मंजु पाल और पिता मनोज पाल अपने बेटे की वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। पूरे परिवार डरे सहमे हुए हैं। फिलहाल मयंक भी ऐबेंसी के कब्जे में है। गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हो गई है। इधर यूक्रेन में फंसे भारतीय समेत छत्तीसगढ़ के लोग बम की आवाज सुनकर सन्न हैं। अभी यूक्रेन में छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक छात्र मौजूद है, जहां उसके अभिभावक के साथ छात्र भी काफी सहमे हुए हैं। वे दिन भर छत्तीसगढ़वासी के लिए मदद के लिए दिल्ली में संपर्क नंबर से बातचीत कर रहे है। अब तक 75 लोग से अधिक लोगों ने संपर्क साध लिया है।

दिल्ली में नियुक्त नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने बताया कि अभिभावक और यूक्रेन में फंसे छात्रों से बातचीत जारी है। उनको यूक्रेन की हर परिस्थिति की जानकारी दे रहे है। बता रहे कि भारत सरकार वापसी के लिए बी प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही सभी की वापसी हो जाएगी। गुरुवार को दिल्ली में स्थापित काल सेंटर में छत्तीसगढ़ के 75 लोगों ने संपर्क साधा है। इसमें ज्यादातर यूक्रेन में फंसे हुए उनके स्वजन हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन का वर्तमान संकट चिंता का विषय है। यूक्रेन में 20 हजार विद्यार्थी फंसे हुए हैं, उसमें छत्तीसगढ़ राज्य के भी हैं। उनकी मदद के लिए दिल्ली में हमने हेल्प सेंटर शुरू किया है, वहां लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। हम हर स्तर पर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत सरकार और विदेशी दूतावास से लगातार संपर्क में हैं कि हम अपने विद्यार्थियों को कैसे छत्तीसगढ़ वापस ला सकें। कूटनयिक चर्चा तो भारत सरकार को करनी होगी। राज्य शासन की ओर से हमने इसके लिए अधिकारी नियुक्त किया है और लगातार संपर्क में हैं।

- इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क - 

लैड लाईन नंबर - 011-46156000

मोबाइल नंबर - 99970-60999

फैक्स नंबर - 011-46156030

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH