छत्तीसगढ़ - इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाई अनोखी ई सायकल , 08 पैसे की लागत में दौड़ेगी 25 किलोमीटर , फीचर्स के बारे में जान कर हो जाएंगे हैरान

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाई अनोखी ई सायकल , 08 पैसे की लागत में दौड़ेगी  25 किलोमीटर , फीचर्स के बारे में जान कर हो जाएंगे हैरान
दुर्ग 22 फरवरी 2022 -  दुर्ग जिले में संचालित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीई इलेक्ट्रिकल फाइनल ईयर के छात्र ने एक अनोखी ई बाइसिकल बनाई है। इसकी साइकिल की खासियत यह है कि इसकी बैटरी महज आधा यूनिट बिजली से फुल चार्ज हो जाती है। यह मात्र 8 पैसे या उससे भी कम लागत में 250 किलोग्राम का वजन लेकर 25 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसमें दूसरी ई साइकिल से अधिक स्पीड भी है। यह 35 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से सड़कों पर दौड़ सकती है।

साइकिल को इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के 6 स्टूडेंट्स ने मिलकर बनाया है। इसमें पल्ल्व चटर्जी , अभिषेक उर्वशा , प्रखर चंद्राकर , प्रांशू मित्तल , मोहन कुमार और जयंत टंडन शामिल हैं। इस बारे में जब पल्लव चटर्जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह साइकिल मात्र 12 हजार रुपए के खर्च में तैयार की है। यह एक हाइब्रिड ईवी साइकिल है। इसे बाजार में आने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल से अधिक हाई टेक फीचर के साथ तैयार किया गया है। इस साइकिल में एंट्री थ्रेप्ट अलार्म सिस्टम लगा है जो कि साइकिल को चोरी होने से बचाएगा। दुर्घटना की स्थिति में यह संबंधित के फोन पर मैसेज भेजकर सूचना भी देगा। इसके साथ ही इसमें खास एलईडी लाइट का सेटअप लगाया गया है।

इस साइकिल में 36 वोल्ट की मोटर को चलाने के लिए लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का उपयोग किया गया है। यह बाजार में आने वाले लिथियम आयरन बैटरी से अलग है। इस बैटरी में विस्फोट का बिल्कुल डर नहीं है। इतना ही नहीं इस बैटरी की लाइफ 8 से 10 साल तक है। कोई भी मेंटेनेंस की जरूरत नहीं है।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स इस ई साइकिल को बाजार में लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए साइकिल कंपनियों से बात चल रही है। जिसके बाद इसे बाजार में भी उतारा जाएगा। इसकी कीमत अन्य ई-साइकिल से 30 फीसदी तक कम होगी।

इस ई साइकिल को तैयार करने में इलेक्ट्रिकल विभाग हेड डॉ. अलबर्ट जॉन वर्गीस और डीन डॉ. एस भारती का विशेष योगदान रहा है। डॉ जॉन ने बताया कि जब स्टूडेंट्स उनके पास इस प्रोजेक्ट को लेकर आए तो उन्होंने कहा कि ऐसी साइकिल तो बाजार में बहुत आ चुकी है। इस पर उन्होंने कुछ अलग बनाने के लिए कहा था। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स ने काफी कम लागत में बाजार से बेहतर और हाई टेक ई साइकिल तैयार की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH