ऐसी भी चोरी होती है , शौच करने सड़क किनारे बैठे युवक की पेंट ले भागे चोर , गमछा लपेटकर फरियाद करने पहुंचा थाने

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऐसी भी चोरी होती है , शौच करने सड़क किनारे बैठे युवक की पेंट ले भागे चोर , गमछा लपेटकर फरियाद करने पहुंचा थाने
बालोद 21 फरवरी 2022 -  शीर्षक पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि, ये खबर है या मजाक। हाँ तो cgwebnews.in  आप सभी सुधि पाठकों को बता दें... कि आला दर्जे की चोरियों के किस्से आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन ये चोरी कुछ टुच्चई टाइप की है। इसलिए इसकी कहानी एक बार तो सुनना बनता ही है। बेकार बकबक की इस खबर पर भी यहाँ आपको पांच मजे की बात देखने को मिलेगी। 

अव्वल तो ये निहायत घटिया किस्म का चोर , दूसरा - गमछा पहनकर फरियादी का सीधे थाने पहुंचना , तीसरा ख़बरों की भीड़ में से छांटकर इस खबर को भेजने वाला संवाददाता , चौथा  इस खबर को न्यूज़ रूम में बैठकर मजे लेकर लिखने वाला कॉपी एडिटर और पांचवें आप जो इस शीर्षक को पढ़कर कुछ मुस्कुराने की, कुछ हल्के-फुल्के मजे की उम्मीद लेकर लिंक पर क्लिक किए होंगे।।

अब पूरे तफसील के साथ इस खबर को पढ़िए कुरियर डिलीवरी का काम करने वाले एक युवक को रास्ते में ही प्रेशर आ जाता है। कुरियर बॉय शौच के वेग को रोक नहीं पाता और सड़क किनारे ही पेंट उतारकर थोड़ी दूर जाकर शौच करने बैठ जाता है। इसी बीच अज्ञात चोर आता है और पेंट लेकर फरार हो जाता है। डिलीवरी बॉय अपने सिर पर आन पड़ी इस भयानक विपदा से अनजान इत्मीनान से शौच करता रहता है। लौटकर अपनी पेंट तलाशता है, नहीं मिलने पर थोड़ा इधर-उधर भी देखता है, फिर वह सच्चाई को स्वीकारता है कि उसकी पेंट चोरी चली गई है, तब अपना माथा पीट लेता है। 

अब वह इस सोच में पड़ जाता है कि करे तो करे क्या.... गनीमत है उसके कंधे पर एक गमछा मौजूद था। युवक गमछा लपेटकर सीधे थाने पहुँच जाता है। गमछाधारी फरियादी को देख पुलिस वाले भी सोच में पड़ जाते हैं। कुरियर बॉय की फरियाद सुनकर थाने के पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। आख़िरकार पुलिस चोरी का मामला दर्ज करती हैं। कुरियर बॉय ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पेंट में 15 सौ रुपए थे। पेंट की जेब में एक मोबाइल था और बाइक की चाबी थी। कुरियर बॉय परसोदा गांव का रहने वाला है। अब इस मामले में यह देखना सबसे दिलचस्प होगा कि बालोद पुलिस मौका मुआयना पर जाती है या नहीं। या फिर उस पेंट चोर को तलाशने के लिए पुलिस किसी और नुस्खे पर काम करती है।

सोर्स - हरिभूमि

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH