सरकारी दुकान की देसी शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगो की हालत गंभीर , जांच में जुटा प्रशासन

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी दुकान की देसी शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगो की हालत गंभीर , जांच में जुटा प्रशासन
आजमगढ़ 21 फरवरी 2022 -  देसी शराब ने एक बार फिर कई लोगों की जान ली है। यूपी विधानसभा चुनाव के बीच आजमगढ़ में एक सरकारी दुकान से खरीदी शराब पीने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हाहाकार मच गया है। ये मामला अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी दुकान की शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में शराब ठेके के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और नाराज लोगों ने दोपहर दो बजे पटेलनगर के पास माहुल-अंबारी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने और ठेका बंद कराने की मांग उठाई।कई घंटों की मशक्कत के बाद एसडीएम फूलपुर ने ठेका बंद कराने और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

खबरों के मुताबिक अहरौला थाना के माहुल नगर पंचायत में सरकारी देशी शराब की दुकान से दर्जनों लोगों ने शराब खरीदकर पी थी। शराब पीते ही लोग बीमार होना शुरू हो गए. इस घटना की वजह से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में फेकू सोनकर , झब्बू , राम करन सोनकर , सतिराम , अच्छे लाल , बिक्रमा विन्द राम , प्रीति यादव शामिल है। वहीं करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब है। उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच मृतकों के स्वजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे उनकी मौत की वजह से बारे में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH