साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस इन स्टेसनो के बीच पैसेंजर ट्रेन बन कर चलेगी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस इन स्टेसनो के बीच पैसेंजर ट्रेन बन कर चलेगी
बिलासपुर 21 फरवरी 2022 -  रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। खरसिया-झाराडीह-राबर्टसन सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य की वजह से रद ट्रेनों को देखते हुए दो ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस को रायगढ़ से बिलासपुर और उत्कल एक्सप्रेस को चांपा से झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। पैसेंजर बनने से यह ट्रेन इन स्टेशनों के बीच सभी छोटे स्टेशनों में ठहरेंगी।

खरसिया-झाराडीह-राबर्टसन सेक्शन में चल रहा यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्री गंतव्य पर समय में पहुंचेंगे। रेलवे को यह कार्य पूरा करने के लिए ट्रेनें भी रद करनी पड़ी है। इसलिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छोटे स्टेशनों के यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। यही वजह है कि इन दोनों ट्रेनों को कुछ स्टेशनों के बीच पैसेंजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया।

रेलवे के मुताबिक 21 से 26 फरवरी 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस चांपा-झारसुगुड़ा स्टेशन के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी। इसी तरह रविवार से 26 फरवरी 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को भी रायगढ़-बिलासपुर स्टेशन के मध्य पैसेंजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे बीच के छोटे स्टेशनों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो।

पर इस व्यवस्था से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी, जो इनमें रिजर्वेशन कराकर चल रहे हैं। पैसेंजर बनने की वजह से यात्री सुविधा अनुसार किसी भी कोच में जाकर बैठ सकते हैं। पहले से जो यात्री आरक्षण कराकर ट्रेन में सफर कर रहा है, उन्हें इन यात्रियों से दिक्कत होगी। विवाद भी होने की आशंका है।

पूर्व में जब रेलवे ने इस काम को शुरू करने का निर्णय लिया तब 16 ट्रेनों को रद करने की घोषणा की थी। अब इस सूची में दो ट्रेन और शामिल हो गई है। इसके तहत रविवार से लेकर से 26 फरवरी तक बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल और 21 से 26 फरवरी तक बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH