छत्तीसगढ़ - तीन डॉक्टरो पर कार्यवाही , फर्जी डिग्री और बिना लाइसेंस के कर रहे थे क्लिनिक का संचालन
रायपुर , 21-02-2022 12:21:16 AM
रायपुर 20 फरवरी 2022 - प्रदेश के निजी चिकित्सा सेवाओं में फर्जी डाक्टरों की घुसपैठ से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौति बन गया है। जहां बिना लाइसेंस के अस्पताल और फर्जी डाक्टर पकड़ में आने के बाद भी खड़ल्ले से अवैध अस्पताल व क्लीनिक चला रहे हैं।
ऐसे ही मामले में राज्य आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड ने दुर्ग बोरसी के गोविंद राम चंद्राकर , राजनांदगांव जिले के गंडई के अजय कुमार जंघेल और मुंगेली में प्रैक्टिस कर रहे फर्जी डाक्टरों पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास BAMS (बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की फर्जी डिग्री पाई गई। यानी उन्होंने कभी डाक्टरी की पढ़ाई ही नहीं की। और सालों से प्राइवेट क्लीनिक संचालित कर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस मामले में राज्य आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के रजिस्ट्रार डा. संजय शुक्ला का कहना है की
फर्जी आयुर्वेद डिग्री से प्रैक्टिस कर रहे तीन डाक्टर पकड़ में आए हैं। इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
इनके क्लीनिक संचालन को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाएगी। इनके लाइसेंस कैंसल कर क्लीनिक सील करेंगे और कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई होगी।
















