क्या है आज प्रदेश में कोरोना का हाल , पढ़े अब तक कि पूरी अपडेट ,,
छत्तीसगढ़ , 03-07-2020 1:45:07 AM
रायपुर 02 जुलाई 2020 - प्रदेश की राजधानी रायपुर में देर शाम 10 और कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिसके बाद आज रायपुर में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इन मरीजों में मेडिकल स्टोर का कर्मचारी, 1 महिला सफाईकर्मी और स्थानीय श्रमिक भी संक्रमित मिला है।
वहीं आज प्रदेश में अब तक 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसमें रायपुर- 23 , दंतेवाड़ा- 03, जगदलपुर- 10, बेमेतरा – 09 से मरीज शामिल है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 672 हो गई है।














