कॉलेज में सोमवार से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू , शनिवार और रविवार को भी लगेगी क्लास , आदेश जारी

रायपुर , 20-02-2022 1:06:40 PM
Anil Tamboli
कॉलेज में सोमवार से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू , शनिवार और रविवार को भी लगेगी क्लास , आदेश जारी
रायपुर 20 फरवरी 2022 -  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त पाठ्यक्रमों (स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी-एच.डी.) की कक्षाएं आगामी सोमवार 21 फरवरी, 2022 से ऑफलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के परिपेक्ष्य में यह निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षण द्वारा जारी आदेश के अनुसार चालू सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएंगी. विभिन्न विषयों का सिलेबस पूर्ण करने के लिए नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाएं लगाई जाएंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एस.एस. सेंगर ने इस संबंध में बताया कि विषयवार सिलेबस के पूर्ण होने की जानकारी अधिष्ठाता, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों द्वारा निदेशक शिक्षण को भेजी जाएगी, जिसके उपरान्त विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की समय सारणी जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में स्नातक छात्रों के लिए जारी मिड टर्म टाइम टेबल एवं स्नातकोत्तर एवं पी-एच.डी. छात्रों के लिये जारी अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाओं के टाईम टेबल को निरस्त कर दिया गया है. 21 फरवरी, 2022 के पूर्व ऑफलाइन माध्यम से ली गई कक्षाएं एवं परीक्षाएं मान्य होगी. उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालय कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड-लाईन का पालन करते हुए शैक्षणिक कार्य सुनिश्चित करेंगे।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH