CM भुपेश बघेल ने सलमान खान को छत्तीसगढ़ में फ़िल्म शूटिंग करने का न्योता दिया , क्या कहा सलमान खान ने पढ़े इस खबर में

रायपुर , 20-02-2022 12:13:31 PM
Anil Tamboli
CM भुपेश बघेल ने सलमान खान को छत्तीसगढ़ में फ़िल्म शूटिंग करने का न्योता दिया , क्या कहा सलमान खान ने पढ़े इस खबर में
रायपुर 20 फरवरी 2022 -  छत्‍तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का बरबस ही मन मोह लेती है। यहां के जलप्रताप, घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ सामान्य प्रकृति प्रेमियों को ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया को भी अपनी ओर खींचते हैं।

बालीवुड के बड़े कलाकार भी इन प्राकृतिक नजारों की तारीफ करते हुए नहीं अघा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान को प्रदेश की लोकेशन और फिल्म नीति की विस्तार से जानकारी दी। इससे सलमान इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी फिल्मों के कुछ गाने या कुछ सीन की शूटिंग करने के लिए हामी भर दी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और फिल्म पालिसी तैयारी में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव द्धिवेदी की दिल्ली दौरे पर सुपरस्टार सलमान खान से एक होटल में मुलाकात हुई। सलमान से मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी फोन पर बातचीत की। सीएम बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ दौरे के लिए आमंत्रित किया।

गौरव द्धिवेदी ने बताया की मैंने अभिनेता सलमान खान के साथ छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति के बारे में गहन चर्चा की। मैंने समझाया कि यहां छत्तीसगढ़ में शूटिंग की काफी गुंजाइश है, क्योंकि राज्य में समृद्ध प्राकृतिक स्थान हैं। यहां चिल्फी घाटी, बस्तर संभाग के जलप्रताप, छत्तीसगढ़ शिमला यानी मैनपाट, नवा रायपुर, सिरपुर, बारनवापारा आदि लोकेशन के बारे में जानकारी दी। इस पर अभिनेता ने रुचि दिखाई।

सलमान इन दिनों बालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ दिल्ली में टाइगर-3 की शूटिंग कर रहे हैं। आगामी एक्शन थ्रिलर को तुर्की, रूस और आस्टेलिया सहित कई देशों में प्रमुखता से शूट किया गया है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। टाइगर -3 में सलमान रा (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की भूमिका में होंगे, जबकि कैटरीना जोया के रूप में दिखाई देंगी।

बता दे कि बहुचर्चित फिल्म बाहुबली वन की शूटिंग बस्तर संभाग में होने वाला था। बस्तर में फिल्म की जलप्रताप के सीन शूटिंग होना था, लेकिन किसी कारणवंश ऐसा नहीं हो सका।

बालीवुड अभिनेता अजय देवगन सिक्स सस्पेक्ट्स वेब सीरीज फिल्म के निर्माता हैं। इस वेब सीरीज को कुछ माह पहले प्रदेश की चिल्फी घाटी और विधानसभा, नवा रायपुर में फिल्माया गया था। बता दें कि वेब सीरीज के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया, अभिनेता आशुतोष राणा, ऋचा चड्ढा और प्रतीक गांधी प्रमुख भूमिका में नजर आए। फिल्म की शूटिंग करीब 20 दिन प्रदेश में चली।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH