छत्तीसगढ़ में रविवार को होगी एक और महापरीक्षा , जिले के 121 केंद्रों में 40 हजार 633 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रविवार को होगी एक और महापरीक्षा , जिले के 121 केंद्रों में 40 हजार 633 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बिलासपुर 19 फरवरी 2022 -  रविवार को एक और महापरीक्षा में जिले से 40 हजार 633 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित खाद्य निरीक्षक की परीक्षा में शामिल होने 40 हजार 633 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा निर्धारित केंद्रों में सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को तय समय से आधा घंटा पहले निर्धारित केंद्रों में उपस्थित होने कहा गया है। परीक्षा केंद्रों में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी।

परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात निरीक्षकों की प्रमुख चौक-चौराहों में ड्यूटी लगाई गई है। बीते दिनों महापरीक्षा के दौरान जिला मुख्यालयों में परीक्षार्थियों के अलावा स्वजनों की भारी भीड़ उमड़ गई थी।

इसके चलते प्रमुख चौक चौराहों के अलावा प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति बन गई थी। इसके चलते कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे। परीक्षार्थियों और स्वजनों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ गया था।

परीक्षा के दौरान अव्यवस्था की स्थिति न बने इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार के अलावा अन्य मार्गों में यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए सुबह से ही यातायात निरीक्षकों के अलावा जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित खाद्य निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने के लिए एक दिन पहले शनिवार को परीक्षार्थियों की भीड़ शहर के सायबर कैफे में उमड़ी थी। सभी प्रवेश पत्र डाउनलोड करवा रहे थे। मालूम हो कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए 11 फरवरी से प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH