छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर , 22 फरवरी तक छात्र या अभिभावक ले सकते हैं जानकारी

रायपुर , 20-02-2022 4:00:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर , 22 फरवरी तक छात्र या अभिभावक ले सकते हैं जानकारी
रायपुर 19 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है मंडल ने 22 फरवरी से परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कोई भी परीक्षार्थी अभिभावक या अन्य अपनी समस्याओं को सुना सकते हैं। इसमें विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक सुबह 10:30 से शाम 05 बजे तक जानकारी ले सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर में मनोचिकित्सक , शैक्षिक अभिप्रेरक , विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षार्थियों के भीतर पनप रहे परीक्षा भय को दूर करेंगे। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा के दौरान आवश्यक सुरक्षा और सावधानी एवं परीक्षा के समय परीक्षा संबंधित तनाव संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफ़ेसर वीके गोयल ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रात: नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH