पूर्व सी एम रमन सिंह ने वर्तमान सी एम भूपेश बघेल के वादे को लेकर ऐसा किया ट्वीट की ,,
छत्तीसगढ़ , 02-07-2020 11:34:32 PM
रायपुर 02 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर विधानसभा चुनाव के पूर्व किए वादों और उनके पूरे नहीं होने पर सवाल किया है। रमन सिंह ने ट्वीट कर शायराना तरीके से निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि " क्या हुआ तेरा वादा ,, वो गंगाजल वाली कसम ,, वो नवा छत्तीसगढ़ का इरादा "
रमन सिंह ने कहा की सत्ता मिलते ही युवाओं को दरकिनार करने वाले सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने सिर्फ शराबियों से किया गुप्त वादा निभाया है। राहुल गांधी के प्रिय मुखिया सत्ता पाने के बाद तन-मन-समर्पण से शराब बिक्री में लगे हुए हैं।
रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुराने ट्वीट को भी शेयर किया है, जिसमें प्रदेश में सरकारी शिक्षकों के खाली पड़े 60 हजार पदों और लेक्चरर के 13 हजार पदों पर भर्ती पर सवाल किया गया था।














