कोरोना की धमक , कई लोगो की हुई शिनाख्त , तो कई संक्रमित अब भी है गुम ,,
छत्तीसगढ़ , 02-07-2020 10:59:28 PM
रायपुर 2 जुलाई, 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश में 24 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टी की गई है।
राजधानी में 13 नए कोरोना संक्रमित , जगदलपुर में 08 औऱ दंतेवाड़ा 03 केस मिले है।
बताया जा रहा है कि रायपुर में जो 13 केस मिले है। उनमें से एक संक्रमित एम्स के मेडिकल स्टोर का कर्मचारी है ।
एम्स का सिविल इंजीनियर भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा मेडिकल स्टॉफ, विदेश से आने वाला 01 छात्र , दिल्ली से लौटी एक युवती संक्रमित मिली है। राजधानी में मिले 05 मरीजों की पहचान हो चुकी है। जबकि 08 लोगो की कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री जुटाने में प्रशासन जुटा हुआ है।














