कक्षा 06वी और 12वीं के बाद अब नर्सरी , प्राइमरी स्कूल खोलने की अनुमति , सोमवार से लगेगी क्लास

रायपुर , 19-02-2022 11:20:16 AM
Anil Tamboli
कक्षा 06वी और 12वीं के बाद अब नर्सरी , प्राइमरी स्कूल खोलने की अनुमति , सोमवार से लगेगी क्लास
रायपुर 19 फरवरी 2022 -  कक्षा छठवीं से 12वीं तक के स्कूल खुलने के बाद अब रायपुर में नर्सरी और प्राइमरी स्कूल के बच्चों के भी स्कूल खुलेंगे। करीब दो साल बाद नौनिहाल भी सोमवार से स्कूल जाएंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने शुक्रवार को इस विषय में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, नर्सरी, प्राइमरी स्कूल भी अब शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। नौनिहालों को स्कूल जाने की भारी उत्सुकता है।

एक सप्ताह पहले पिछले शुक्रवार करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद जिला रायपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा छठवीं से 12वीं तक स्कूल को शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इसके बाद सोमवार से स्कूल खोल दिए गए थे। इसके साथ ही नर्सरी और प्राइमरी स्कूल को खोलने की मांग की जा रही थी। रायपुर में चार प्रतिशत से कम कोरोना का संक्रमण होने के कारण यह छूट दी गई है।

बच्चों को स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके अनुसार, हर बच्चे को पीने के लिए पानी बाटल स्कूल ले जाना पड़ेगा। बच्चों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए संस्था प्रमुखों को व्यवस्था करनी होगी। हाथ धोने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। स्कूल बस से एक साथ जाने की फिलहाल अनुमति नहीं मिलेगी। अभिभावक अपने वाहन से बच्चों को स्कूल छोड़ेंगे। मास्क पहनना आवश्यक होगा।

रायपुर जिले के शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने कहा कि जिला प्रशासन ने कक्षा छठवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने के बाद अब नर्सरी, प्राइमरी के स्कूल भी शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। 

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH