यात्रीगण ध्यान दे , बिलासपुर रेल मंडल ने इन 08 ट्रेनों को किया रद्द , दो ट्रेनों के मार्ग बदले , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर , 19-02-2022 4:26:08 AM
Anil Tamboli
यात्रीगण ध्यान दे , बिलासपुर रेल मंडल ने इन 08 ट्रेनों को किया रद्द , दो ट्रेनों के मार्ग बदले , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर 18 फरवरी 2022 -  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया , रोबर्टसन , झाराडीह सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य दिनांक 18 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक प्री एन आई एवं 23 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक एन आई कार्य किया जायेगा इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी , इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिसका विवरण इस प्रकार है।

रद्द होने वाली गाडियां

 01 - दिनांक 18 फरवरी से 26 फरवरी 2022 को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया - झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी व दिनांक 19 फरवरी से 27 फरवरी 2022 गाडी संख्या 08862 झारसुगुड़ा - गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

02 - दिनांक 18 फरवरी 2022 ( शुक्रवार ) को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा - मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 21 फरवरी , 2022 ( रविवार ) को मुंबई से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12869 मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

03 - दिनांक 21 फरवरी 2022 ( सोमवार ) को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड़ - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 22 फरवरी 2022 ( बुधवार ) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04 - दिनांक 22 फरवरी 2022 ( मंगलवार ) को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20917 इंदौर - पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24 फरवरी 2022 ( गुरुवार ) को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20918 पूरी - इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

05 - दिनांक 24 फरवरी 2022 ( गुरुवार ) को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27 फरवरी 2022 ( रविवार ) को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पूरी वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

06 - दिनांक 25 फरवरी 2022 ( शुक्रवार ) बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27 फरवरी 2022 ( रविवार ) पटना से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07 - दिनांक 23 फरवरी 2022 ( बुधवार ) को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24 फरवरी , 2022 ( गुरुवार ) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08 - दिनांक 19 व 26 फरवरी 2022 ( शनिवार ) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20822 संतरा गाछी - पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 21 व 28 फरवरी , 2022 ( सोमवार ) को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20821 पुणे संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देर से चलने वाली गाडियाँ 

01 - दिनांक 19 , 24 व 26 फरवरी 2022 तक गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा पुणे दुरन्तो हावड़ा से अपने निर्धारित समय 02 घंटे देरी से छूटेगी।

02 - दिनांक 18 , 21 , 22 , 23 व 25 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 12262 हावड़ा मुंबई दुरन्तो हावड़ा से अपने निर्धारित समय 02 घंटे देरी से छूटेगी।

03 - दिनांक 18 व 26 फरवरी 2022 तक गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर दुर्ग राजेंद्र नगर से अपने निर्धारित समय 01.30 घंटे देरी से छूटेगी।

04 - दिनांक 19 , 22 व 26 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 17007 सिकंदरबाद दरभंगा सिकंदरबाद से अपने निर्धारित समय 01.30 घंटे देरी से छूटेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ 

01 - दिनांक 22 , 25 व 26 फरवरी 2022 तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखपटनम अमृतसर , हीराकुंड एक्सप्रेस का विशाखापटनम से परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर टिटलागढ़ लाखोली रायपुर बिलासपुर होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 23 , 26 व 27 फरवरी  2022 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर विशाखपटनम , हीराकुंड एक्सप्रेस अमृतसर से आने वाली बिलासपुर से परिवर्तित बिलासपुर रायपुर लाखोली- टिटलागढ़ सम्बलपुर होते हुए विशाखपटनम के लिए रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH