छत्तीसगढ़ - प्री बोर्ड परीक्षा निरस्त , दो सप्ताह बाद ऑफ़लाइन मोड में होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

रायपुर , 18-02-2022 12:41:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्री बोर्ड परीक्षा निरस्त , दो सप्ताह बाद ऑफ़लाइन मोड में होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
रायपुर 17 फरवरी 2022 -  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में दो सप्ताह ही शेष हैं। लंबे अंतराल के बाद छात्र ऑफलाइन मोड में परीक्षा दिलाने जा रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर जहां परीक्षा केंद्रों में अपने स्तर पर कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं स्कूलों में भी कोर्स पूरा करने और बचे हुए दिनों का इस्तेमाल रिवीजन करने में किया जा रहा है। दो साल बाद सेंटर में परीक्षा देंने वाले छात्रों के हितों को देखते हुए अधिकतर स्कूलों में प्री - बोर्ड नहीं लिए जाने का फैसला किया गया है। 

रायपुर जिले में 38 दिनों के बाद सोमवार से स्कूल खुले हैं। शेष पेज 13 पर 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे जाएंगे। कई महीनों तक स्कूल बंद रहने और ऑनलाइन कक्षाओं में गति कम होने के कारण पाठ्यक्रम का इतना हिस्सा भी कई स्कूलों में पूरा नहीं हो सका है। सिलेबस पूरा करने और छात्रों के डाउट क्लियर करने के लिए अब रविवार को भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। कुछ दिनों पूर्व हुई प्राचार्यों की बैठक में इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए थे।

बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर हो, इसके लिए अन्य प्रयास भी करने कहा गया है। सीबीएसई स्कूलों में होगी प्री - बोर्ड परीक्षा सीबीएसई के दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल माह में है। सीबीएसई छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं में अभी पर्याप्त वक्त है। अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड लिए जाने की तैयारी है, ताकि छात्रों की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके। दूसरे टर्म की प्रायोगिक परीक्षाएं भी अप्रैल के पहले ली जाएगी। 

दूसरे टर्म में पहले टर्म की तरह वैकल्पिक प्रश्न ना पूछकर थ्योरी प्रश्न पूछे जाने की तैयारी है। अप्रैल की परीक्षा दिसंबर की तुलना में कठिन होगी। इसलिए भी तैयारियों के लिए प्री- बोर्ड पर्चे यहां लिए जाएंगे। स्कूल खुलने के साथ ही बोर्ड कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जनवरी माह में ये परीक्षाएं ली जानी थी, लेकिन शालाएं बंद होने के कारण इनका आयोजन नहीं हो सका। रायपुर के के अलावा अन्य जिलों में जहां जनवरी में भी स्कूल खुले थे , वहां प्री - बोर्ड परीक्षाएं ली जा रही हैं , गौरतलब है कि प्रदेश में दसवीं की परीक्षाएं 03 मार्च से तथा बारहवीं की परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू हो रही हैं।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH