छत्तीसगढ़ - पुराना संपत्तिकर जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने के आदेश से मचा हड़कंप , 10 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर का बकाया

रायपुर , 17-02-2022 9:46:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुराना संपत्तिकर जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने के आदेश से मचा हड़कंप , 10 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर का बकाया
रायपुर 17 फरवरी 2022 -  रायपुर नगर निगम लगातार दबाव के बाद अब संपत्तिकर और यूजर चार्ज पर एक्शन लेने का फैसला ले लिया है। कई वर्षों से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने आखिरी नोटिस जारी किया है। निगम ने 10 जोन के बकायेदारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 10 करोड़ से अधिक संपत्ति कर का बकाया बताया जा रहा है।

इसमें 100 से अधिक ऐसे बकायेदार हैं, जिस व्यवसायिक संस्थानों से 03 हजार से लेकर 07 लाख से अधिक की वसूली करनी है। निगम आयुक्त, महापौर ने बकाया करों को वसूलने बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए है,इससे हड़कंप मचा हुआ है। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जल्द से जल्द दी जाएगी। साथ ही यह तय किया गया है कि राजस्व की मजबूत स्थिति के लिए राज्य सरकार के फैसले के अंर्तगत बकाया टैक्स-यूजर चार्ज नियमों के तहत लिया जाएगा। इसमें व्यवसायिक - आवासीय कोई भी सेक्टर में किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। 

निगम आटोनामस बाडी है , यदि राजस्व नहीं मिले तो ऐसी स्थिति आती है। इसलिए अब लोगों को भी जिम्मेदारी समझकर राजस्व देना चाहिए। निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएं।निगम के खजाने में 87 करोड़ की राशि होने के बाद भी वह अपने ही कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन नहीं दे पा रहा है। इधर कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक जनवरी का वेतन भुगतान न करने का मुख्य वजह नगर-निगम के स्थापना व्यय में 17 करोड़ रुपये का न होना है। जिस मद से निगम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाता है, इसमें लगातार पैसे की कमी बनी हुई है।

पिछले कुछ महीने से राजस्व अमले को करोड़ों का बकाया संपत्तिकर,समेतिक कर के साथ यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक निगम के खजाने में बड़े बकायेदारों से 87 करोड़ जमा हुए है, जबकि वर्षों से करों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों की जोन वार सूची जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए है।आने वाले दिनों में करोड़ों का बकाया वसूल होने की उम्मीद है।जहां तक अधिकारी-कर्मचारियों के जनवरी महीने के वेतन भुगतान का सवाल है,शासन को पत्र लिखकर पैसे की मांग की गई है।

शहर के 70 वार्डों के घरों से तो संपत्ति कर के साथ निगम को नियमित यूजर चार्ज मिल रहा है, लेकिन दुकान, बाजार, फैक्ट्रियों, शो-रूम आदि के संचालक सालों से करो का भुगतान नहीं कर रहे है।इसके कारण निगम की माली हालत खराब हो गई है।निगम आयुक्त,महापौर ने बकाया करों की वसूली सख्ती से करने के साथ ही बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए है।

निगम के राजस्व विभाग के अनुसार अब तक बकाये संपत्ति कर की 60 फीसद ही वसूली हो पाई है। जबिक पिछले साल फरवरी महीने में यह वसूली 75 फीसद तक पहुंच गई थी। यही स्थिति यूजर चार्ज को लेकर हैं। इस बार संपत्ति कर में 150 करोड़ से अधिक का लक्ष्य रखा गया है, जबकि राजस्व केवल 87 करोड़ रुपये का हो पाया है।निगम ने 10 जोन के बकायेदारों की सूची जारी कर दी है। इन पर 10 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर बकाया है।इसमें 100 से अधिक व्यवसायिक संस्थानों से जुड़े बकायेदारों पर तीन हजार से लेकर सात लाख रुपये से अधिक की वसूली किया जाना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH