कुएं ने निगली 13 जिंदगियां , किसी ने खोई पत्नी , किसी ने बेटी , सन्नाटे में डूबा गांव , पढ़ें कुशीनगर हादसे का अपडेट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुएं ने निगली 13 जिंदगियां , किसी ने खोई पत्नी , किसी ने बेटी , सन्नाटे में डूबा गांव , पढ़ें कुशीनगर हादसे का अपडेट
कुशीनगर 17 फरवरी 2022 - कुशीनगर जिले के नौरंगिया स्कूल टोला पर हल्दी की रस्म देख रही महिलाओं और बच्चियों के एक साथ कुएं में गिर जाने की खबर जिसने भी सुनी वह दंग रह गया. इस घटना में 13 लोगों को मौत हो गई है, कई महिलाएं घायल हैं. गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनों को ढूंढने में लग गए. इस घटना में किसी ने अपनी बहन, बेटी तो किसी ने बहू और पत्नी को खो दिया।

कुशीनगर के नौरंगिया के स्कूल टोला में एक शादी होनी है. महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में बाहर मटकोर करने गई थीं. वहां कुएं की स्लैब के ऊपर खड़ी होकर कार्यक्रम देखने लगी. तभी स्लैब टूट गई. जिससे उस पर खड़ी महिलाएं और बच्चियां एक साथ कुएं में गिर गईं. इस वजह से 13 लोगों की मौत हो गई।

महिलाएं मटकोर में व्यस्त थी तो पुरुष खाना बनाने की तैयारी में लगे थे. इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें. बताया जा रहा है कि कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया. लोग वहां पर चीख रहे थे. परिजन अपनों को खोजने में लगे थे. कुछ ही देर में गांव में एंबुलेंस और सरकारी गाड़ियां पहुंच गई।

हर कोई अपनों की सलामती के लिए दुआएं कर रहा था. कोई अस्पताल भागा तो कोई घटना स्थल पर. जैसे ही इस घटना की सूचना आसपास के गांव में पहुंची वहां से भी लोग आ गए. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे अपनों को ढूंढा जाए . वैसे तो पूरे गांव के लिए कभी ना भूलने वाला जख्म दिया है लेकिन इसमें कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मां बहन बेटी और पत्नी को खो दिया. एक एक परिवार तो ऐसा है जिसमें एक साथ दो बेटियों को खोया।

मृतको के नाम

01 - पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष, निवासी नौरंगिया स्कूल टोला.

02 - पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष.

03 - शशि कला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष. 

04 - शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष. 

05 - ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष. 

06 - मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष. 

07 - परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष. 

08 - ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष. 

09 - राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष. 

10 - सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष. 

11 - आरती पुत्री इंद्र जीत चौरसिया 15 वर्ष, निवासी गिदहा कसया।

(दो की शिनाख्त नहीं हुई)

देर रात डीएमएस राजलिंगम, एसपी सचिन्द्र पटेल के अलावा स्थानीय सांसद विजय दुबे भी पहुंच गए. कुछ देर बाद कमिश्नर रवि कुमार एनजी व डीआईजी भी पहुंचे. घटना की जानकारी लेने के बाद लोगों को शांत कराया।

कुशीनगर हादसे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख ब्यक्त किया है।
कुएं ने निगली 13 जिंदगियां , किसी ने खोई पत्नी , किसी ने बेटी , सन्नाटे में डूबा गांव , पढ़ें कुशीनगर हादसे का अपडेट
कुएं ने निगली 13 जिंदगियां , किसी ने खोई पत्नी , किसी ने बेटी , सन्नाटे में डूबा गांव , पढ़ें कुशीनगर हादसे का अपडेट

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH