सड़क किनारे कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार , दर्दनाक हादसे में दो बच्चो सहित 06 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क किनारे कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार , दर्दनाक हादसे में दो बच्चो सहित 06 लोगो की मौत
बाराबंकी 16 फरवरी 2022 -  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत से घर लौट रहे कार सवार अयोध्या जिले के निवासी दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों में पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी दंपती व दो बच्चे तथा रुधौली थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल से लेकर मृतकों के घर तक कोहराम मचा है।

हादसा बुधवार की अल सुबह करीब 3:00 बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के समीप हुआ। जिसमें हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर से अयोध्या की ओर जा रही कार पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के परसाऊ निवासी अजय कुमार यादव (25) पुत्र बंशीलाल, रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजय कुमार वर्मा (34) पुत्र बिपत वर्मा व उसका भाई राम जन्म (28), पत्नी सपना (28), बेटा आर्यन (8) व यश (10)  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तक तत्काल सीएससी राम सनेही घाट पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया ।

एएसपी उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खड़े कंटेनर से कार टकरा गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतक गुजरात से जनपद अयोध्या अपने घर जा रहे थे। सूचना पर मृतकों के परिजन आ गए हैं। रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH