छत्तीसगढ़ - ट्यूसन टीचर की शर्मनाक करतूत , छात्रा को समय से पहले पढ़ने के लिए बुलाया फिर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्यूसन टीचर की शर्मनाक करतूत , छात्रा को समय से पहले पढ़ने के लिए बुलाया फिर
दुर्ग 15 फरवरी 2022 - दुर्ग जिले के भिलाई में 57 साल के एक टीचर पर 15 साल की छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है । आरोपी टीचर ने व्हॉट्सऐप पर मैसेज कर पहले छात्रा को जल्दी ट्यूशन क्लास आने के लिए कहा। जब वह पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया और अभद्रता करने लगा। इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं पहुंच गए तो आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। 

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भागने की फिराक में था। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एमआईजी कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह (57) घर में ही ट्यूशन क्लासेज का संचालन करता है। उसने क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की को व्हॉट्सऐप पर सोमवार को मैसेज किया और पढ़ाई को लेकर बात करने के लिए जल्दी आने को कहा। इस पर छात्रा शाम को ट्यूशन क्लास पहुंच गई। 

आरोप है कि ट्यूशन टीचर कमलजीत ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए तो आरोपी ने छात्रा को डरा-धमका कर छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने अपनी सहेली को इसके बारे में बताया और फिर हिम्मत कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। 

इस बीच घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो वह आक्रोशित हो गए। खुद ही आरोपी और उसके परिजनों से बदला लेना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया। पुलिस ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग चुका था। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। इस बीच मंगलवार को उसके मोहल्ले में ही छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में पहुंच गए और घेराबंदी कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। उसमें से छात्रा को पढ़ाई के अलावा भी कई मैसेज भेजे गए थे। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH