छत्तीसगढ़ - शादी टूटने से दुःखी होकर युवती ने रेल ओवर ब्रिज से लगाई छलांग

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी टूटने से दुःखी होकर युवती ने रेल ओवर ब्रिज से लगाई छलांग
बिलासपुर 15 फरवरी 2022 -  बिलासपुर जिले के लाल खदान क्षेत्र में एक युवती ने रेल्वे ब्रीज से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है, जिसमे उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है जहाँ अभी उसका इलाज जारी है, पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती की शादी टूटने की बात को लेकर यह गंभीर कदम उठाये जाने की बात सामने आ रही है यह पूरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के ग्राम महमंद लालखदान क्षेत्र में भागवत सूर्यवंशी का परिवार निवास करता है जहाँ भागवत सूर्यवंशी की 23 वर्षीय बेटी उषा घर से रबी फसल की बुआई के नाम पर निकली थी, लेकिन वह खेत पर न जाकर घर कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ओव्हर ब्रीज पर पहुंच गयी,लोग कुछ समझ पाते इतने में उसने ब्रीज से छलांग लगा दी, घटना के फौरन बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी के बाद तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में उषा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी की बात उनके ही परिचित एक परिवार में चल रही थी, उपा लड़के को पसंद करती थी, लेकिन गोत्र नहीं मिलने सहित अन्य कारणों से लड़के के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था।

परिवार वालों को आशंका है कि शादी टूटने की बात को ही लेकर उनकी बेटी ने ये कदम उठाया होगा,वही पुलिस पीड़िता के होश में आने का इंतजार कर रही है, तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार जारी है, पीड़िता के होश में आते ही बयान दर्ज किया जायेगा, जिसके बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पायेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH