छत्तीसगढ़ - महिला युवक को ब्लैकमेल कर जबरजस्ती बनाती थी शारीरिक संबंध परेशान होकर युवक ने उठाया यह कदम

रायपुर , 16-02-2022 3:43:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला युवक को ब्लैकमेल कर जबरजस्ती बनाती थी शारीरिक संबंध परेशान होकर युवक ने उठाया यह कदम
रायपुर 15 फरवरी 2022 -  रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र में छह दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ग्रामीण एडिशनल एसपी और क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी थी।

मृतिका के गायब होने पर उसके बेटे ने थाने में अपनी मां के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उसने अपनी मां को ग्राम मोखला आरंग जाने के लिए 08 फरवरी की शाम को मंदिर हसौद बस स्टैंड छोड़ा था, लेकिन वो देर रात तक भी मोखला नहीं पहुंची थी। इस बीच 09 फरवरी को महिला का शव ग्राम खुटेरी जंगल प्लांट में पड़ा हुआ मिला। महिला की लाश मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ग्रामीण एडिशनल एसपी और क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस इस मामले की जांच करते हुए लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सूचना मिली कि, महिला 08 फरवरी को अंतिम बार आरंग बैहार निवासी संतू राम दीवान के साथ देखी गई थी। पुलिस ने संदेही संतूराम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए आरोपी ने बताया कि, मृतिका महिला फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। साथ ही जबरदस्ती संबंध बनाने मजबूर करती थी। महिला की इसी हरकत से वो परेशान था और 08 फरवरी को अपनी बाईक में बिठाकर उसे खुटेरी जंगल ले गया। यहां पर महिला के स्कॉर्फ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ - महिला युवक को ब्लैकमेल कर जबरजस्ती बनाती थी शारीरिक संबंध परेशान होकर युवक ने उठाया यह कदम

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH