छत्तीसगढ़ - भारी मात्रा नशीली कफ सिरप के साथ रेल्वे कर्मचारी का बेटा गिरफ्तार , SP के निर्देश पर हुई कार्यवाही

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भारी मात्रा नशीली कफ सिरप के साथ रेल्वे कर्मचारी का बेटा गिरफ्तार , SP के निर्देश पर हुई कार्यवाही
बिलासपुर 14 फरवरी 2022 -  बिलासपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने निकले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 168 शीशी कफ सिरप जब्त किया गया है। नशे का सामान तस्करी करने वाला युवक मध्यप्रदेश के सतना से नशीली दवाइयां मंगाता है। पुलिस अब उसके डीलर की तलाश कर रही है। 

SP पारुल माथुर ने पुलिस अफसरों व थानेदारों को नशीले पदार्थ, गांजा, ब्राउन शुगर के साथ ही नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सिविल लाइन पुलिस को खबर मिली कि एक युवक बैग में नशीली कफ सिरप लेकर बेचने निकला है। खबर मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और इमलीपारा के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया। उसके पास से बैग में 168 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त किया गया और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की पूछताछ में नीरज वस्त्रकार (26 साल) तारबाहर क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रहता है। उसके पिता रामकुमार वस्त्रकार रेलवे कर्मचारी है। उसने पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश के सतना से नशीली दवाइयां लेकर आता था। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट से भी प्रतिबंधित कफ सिरप मंगाता है। 

SP पारुल माथुर ने बताया कि शहर के साथ ही जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गांजा, शराब के साथ ही प्रतिबंधित नशीली दवाइयां गैरकानूनी तरीके से बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने दो ड्रग पैडलर्स को भी गिरफ्तार कर चुकी है और उनके पास से 31 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH