कार और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में माँ , बेटी और भतीजे सहित चार लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में माँ , बेटी और भतीजे सहित चार लोगो की मौत
सीतापुर 14 फरवरी 2022 - महमूदाबाद- सिधौली मार्ग पर बोलेरो व कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी व भतीजे सहित चार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो व कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शवों को वाहनों को काटकर निकाला गया। महमूदाबाद पुलिस के अलावा आसपास गांवों के ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे रहे।

कमलापुर के हमीरपुर में रहने वाले अजीत सिंह पुत्र रमेशचंद्र अपनी चाची सीमा सिंह पत्नी देशराज सिंह व चचेरी बहन रागिनी के साथ गोंडा से कार से घर वापस आ रहे थे। महमूदाबाद-सिधौली रोड पर वन विभाग कार्यालय के समीप अजीत की कार और सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ंत हो गई।  

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी मिली तो आसपास गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। राहगीर भी बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची महमूदाबाद पुलिस ने बोलेरो व कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। हादसे में कार सवार अजीत, उसकी चाची व चचेरी बहन की मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक सुरजीत पुत्र बाबूराम निवासी भेथरा, महमूदाबाद की मौत भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भीषण एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हुई है। वाहनों में फंसे शव निकाल लिए गए है।मृतकों की पहचान हो गई है। सूचना परिवारजन को दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले अजीत सिंह विकास भवन में बाबू थे। परिवारजन के साथ गोंडा से वापस आ रहे थे। जानकारी पर पहुंचे परिवारजन ने बताया अजीत को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में जाना था। वहीं बोलेरो लेकर निकला सुरजीत किसी काम से लखनऊ एयरपोर्ट जा रहा था।

हादसे की जानकारी पर महमूदाबाद- सिधौली रोड पर आसपास गांवों के ग्रामीण व राहगीर, कोतवाली पुलिस के साथ बचाव कार्य मे लगे। भीड़ जमा हुई तो यातायात बाधित हो गया। बोलेरो व क्षतिग्रस्त कार भी सड़क पर ही है। वाहनों को किनारे से निकाला गया। मृतकों के शव निकालने के बाद बोलेरो व कार को सड़क से हटा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH