शादी समारोह में चाकूबाजी करने वाले दिलकश एन्ड पार्टी का पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर , 14-02-2022 6:03:24 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह में चाकूबाजी करने वाले दिलकश एन्ड पार्टी का पुलिस ने निकाला जुलूस
रायपुर 13 फरवरी 2022 -  रायपुर शहर में फिर से एक बार चाकूबाजी की घटना हुई है। प्रार्थी टेकराम साहू ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा नगर में रहता है तथा कारपेंटर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 12.02.2022 को अपनी बडी माँ के लडके भरत की शादी में खपराभट्ठी मोवा आया था। 

शाम को प्रार्थी का भांजा निखिल साहू शादी में फटाका फोड़ रहा था तभी तरूण नगर का दिलकश खान प्रार्थी के भांजे को बोला कि मैं भी फटाका फोडूंगा उसके द्वारा मना करने पर दिलकश ने निखिल साहू के साथ मारपीट किया और दिलकश ने हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से प्रार्थी पर प्राण घातक हमला किया जिससे प्रार्थी के पास खडे़ लखन साहू, देवेन्द्र साहू , पुनीत साहू , लक्की साहू , भरत साहू बीच बचाव किये तो दिलकश एवं उसके साथी एक राय होकर प्रार्थी व बीच बचाव करने वालों पर चाकू, डण्डा से वार कर प्राण घातक हमला किये, जिससे लखन साहू को दांये आंख के पास, देवेन्द्र साहू के बायें पैर के पास, लक्की साहू के दाये आंख के पास एवं आंख के पास तथा भरत साहू के जांघ के पास गंभीर चोट लगी।

जिसके बाद दिलकश एवं उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गये। आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 41/22 धारा 147, 148 , 149 , 294 , 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी दिलकश अली , साईमन सिंह , आशीष बघेल , अविनाश सोनी , शाहिल अली एवं विधि के साथ संघर्षरत एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार/बटनदार चाकू एवं डण्डा जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

- गिरफ्तार आरोपियों में - 

01 - दिलकश अली पिता हुमायूँ अली उम्र 21 साल निवासी तरूण नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 

02 - शाहित अली पिता हुमायूँ अली उम्र 20 साल निवासी तरूण नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 

03 -  साईमन सिंह उर्फ जीत्तू पिता सुभाष सिंह उम्र 19 साल निवासी खराभट्ठी थाना पंडरी रायपुर। 

04 - आशीष बघेल पिता सनातन बघेल उम्र 18 साल निवासी खराभट्ठी थाना पंडरी रायपुर। 

05 - अविनाश सोनी उर्फ नंदी पिता सोनकर सोनी उम्र 18 साल निवासी खराभट्ठी थाना पंडरी रायपुर।

06 -  विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH