छत्तीसगढ़ में अब निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी खुलेंगे प्ले स्कूल

रायपुर , 13-02-2022 11:57:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी खुलेंगे प्ले स्कूल
रायपुर 13 फरवरी 2022 - निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी प्ले स्कूल की सुविधा मिलेगी। सत्र 2022-23 से प्रदेश के जिन प्राइमरी स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं, वहां पर बालवाड़ी खुलेगी। नई शिक्षा नीति में भी नौनिहालों की शिक्षा और शिक्षा स्तर में सुधार के लिए प्रविधान हैं। इसी के तहत राज्य सरकार की ओर से कई पहल की जा रही है।

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के अंतर्गत तीन से छह वर्ष आयु उम्र के बच्चों के लिए ऐसे स्थानों पर प्ले स्कूल 'बालवाड़ी" की स्थापना की जाएगी, जहां आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल एक ही प्रांगण में हों। प्रथम चरण में ऐसी छह हजार से अधिक बालवाड़ी प्रारंभ की जाएगी। 

स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे केंद्रों की संख्या 6,536 है, जहां प्राथमिक शालाएं आंगनबाड़ी में ही स्थित हैं। प्रस्ताव के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 से ही बालवाड़ी (बालवाटिका) का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल 2022 से इन बालवाड़ी में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गतिविधि आधारित पुस्तिका तैयार: विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बालवाड़ी में प्रवेश के लिए तीन से छह वर्ष आयु उम्र के बच्चों की अनुमानित संख्या एक लाख 15 हजार है। इन बच्चों के लिए एससीईआरटी ने बालवाटिका गतिविधि पुस्तिका भी तैयार कर ली है।

राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर अवसर दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की है। अब नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार ने बालवाड़ी की स्थापना की पहल की है। इन बालवाड़ी केंद्रों में खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से नौनिहालों के सीखने पर जोर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले चरण राज्य भर में छह हजार से अधिक बालवाड़ी केंद्रों की स्थापना की घोषणा हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर की थी।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH