PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम की विधायको से दो टूक , अगर 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट चाहिए तो

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम की विधायको से दो टूक , अगर 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट चाहिए तो
बिलासपुर 13 फरवरी 2022 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधायको से दो टूक कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट चाहिए तो संगठन द्वारा तय लक्ष्य को ईमानदारी के साथ पूरा करे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। पार्टी की रीति नीति से युवाओं, शहरी व ग्रामीणों को जोड़ें। संगठन के अभियान के साथ गति बनाए रखेंगे। अगर हमने अपना काम गंभीरता के साथ पूरा कर लिया तो राज्य की सत्ता पर दोबारा काबिज होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

शनिवार को स्व. लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में संभागीय डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। संभाग भर से आए पदाधिकारियों व सत्ता से जुड़े दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मरकाम संबोधित कर रहे थे। आधा घंटे के भाषण के दौरान उनका पूरा फोकस संगठनात्मक गतिविधियों को ईमानदारी के साथ पूरा करने और पीसीसी के निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन कराने पर रहा।

विधायकों के साथ ही टिकट की दौड़ में शामिल दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को इशारों ही इशारों में कहा कि पीसीसी ने प्रदेशभर में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें अपने हिस्से का काम गंभीरता के साथ पूरा करना है। अगर हमने यह कर लिया तो पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

इतना ही उन्होंने शर्त पर भी रख दी। टिकट चाहिए और दमदारी के साथ चुनाव लड़ना है तो पीसीसी के टास्क को हर हाल में पूरा करना होगा। ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाने होंगे। उन्होेंने चेतावनी भी दी कि कोई इस गलतफहमी में न रहे कि उनकी टिकट पक्की है या फिर सीट पर उनकी मुहर लग गई है। काम के आधार पर और जनता के बीच पकड़ और अच्छी छवि के आधार पर टिकट मिलने की बात भी कही।

पीसीसी चीफ मरकाम ने बूथ कमेटियों को लेकर सख्ती भी बरती। कमेटी गठन में लापरवाही बरतने वाले ब्लाक अध्यक्षों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात भी कही। सत्ता से जुड़े दिग्गजों को संगठनात्मक कामकाज में हाथ बंटाने और पदाधिकारियों को सहयोग करने कहा। सदस्यता अभियान में सहभागिता निभाने की बात भी कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमकर प्रचार करने की बात कही। गांव-गांव और घर - घर सरकार की योजनाओं को पहुुंचाने और वास्तविक हितग्राही जिनको लाभ नहीं मिल रहा है उनको योजना से सीधे तौर पर जोड़ने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा जीते है और आगे भी जीतेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH