प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस / कोरोना के सब वेरिएंट KP-2 से मचा हड़कंप , 91 संक्रमित सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी  / छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की मांग , कांग्रेस नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र / लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / 
चुनावी रंजिश , सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने नव निर्वाचित सरपंच के समर्थक को मारी गोली

   cgwebnews.in   

चुनावी रंजिश , सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने नव निर्वाचित सरपंच के समर्थक को मारी गोली

76.76

मध्य प्रदेश
जबलपुर 04 अगस्त 2022 -  बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पावला में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे प्रेम पटेल ने एक युवक को गोली मार दी| गोली युवक के पैर को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपित एवं उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

बेलखेड़ा TI विजय अंभोरे ने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी कमलेश लोधी एवं प्रेम पटेल चुनाव में खड़े हुए थे, जिसमें कमलेश लोधी चुनाव जीतकर सरपंच बन गए हैं, जबकि प्रेम पटेल सरपंच पद का चुनाव हार गया था। ग्राम पाउला निवासी रंजीत सिंह सरपंच कमलेश लोधी का समर्थक है, इसी कारण प्रेम पटेल उससे रंजिश रखता है।

बुधवार को दिन में प्रेम पटेल ने इसी रंजिश को लेकर रंजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की थी इसके बाद रात करीब दो बजे प्रेम पटेल अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ रंजीत सिंह के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे रंजीत सिंह के पैर में घुटने के नीचे लगी गोली आरपार निकल गई। वारदात के बाद प्रेम पटेल एवं उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/