भारत का एक ऐसा जिला जँहा हर महीने के इस तारीख को 4487 महिलाएं हो जाती है विधवा , जाने क्या है मामला / नौकरी के लिए कंपनी ने युवती के सामने रखी ऐसी शर्त की जिसे जानकर युवती हुई आग बबूला , जाने क्या है शर्त  / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और कलेक्टर के बहस का ऑडियो वायरल , इस वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति / छत्तीसगढ़ - 17 साल के प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों की लग गई लॉटरी , अग्निवीरो को लेकर CM साय ने किया बड़ा एलान / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - INDIRA IVF हॉस्पिटल सील , इस मामले में प्रसासन ने की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला की धारदार हथियार से हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / सक्ती - गेवाडीन कॉलोनी में पुलिस की दबिस , एक महिला और एक पुरूष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / 
छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
जगदलपुर 14 मई 2024 - सोमवार को जारी हुए सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के नतीजों के बाद जगदलपुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जारी नतीजों में छात्रा पूरक आ गई थी। जिससे वह काफी तनाव में थी और उसने अपनी चुनरी से पंखे में फांसी लगा कर जान दे दी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीया छात्रा हर्षिता सोनी बारहवीं कामर्स की छात्रा थी। कल जारी नतीजों में वह एक विषय में तीन नंबर से पूरक आ गई थी। पूरक आने के बाद वह तनाव में थी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब छात्रा बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दिया। पर कोई आवाज नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी। परिजन छात्रा को फंदे से उतर कर अस्पताल लेकर गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची बोधघाट पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा एक विषय में तीन नंबरों से पूरक आ गई थी। जिसके चलते वह तनाव में थी और कमरे में अपने चुनरी से फंदा बना पंखे से लटक गई। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/