छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल के नर्स का VIDEO वायरल , मरीजों के साथ कर रही थी गंदी हरकत / छत्तीसगढ़ - कुँए में जहरीली गैस का रिसाव , सफाई करने कुँए में उतरे युवक की मौत / भारत का एक ऐसा जिला जँहा हर महीने के इस तारीख को 4487 महिलाएं हो जाती है विधवा , जाने क्या है मामला / नौकरी के लिए कंपनी ने युवती के सामने रखी ऐसी शर्त की जिसे जानकर युवती हुई आग बबूला , जाने क्या है शर्त  / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और कलेक्टर के बहस का ऑडियो वायरल , इस वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति / छत्तीसगढ़ - 17 साल के प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों की लग गई लॉटरी , अग्निवीरो को लेकर CM साय ने किया बड़ा एलान / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - INDIRA IVF हॉस्पिटल सील , इस मामले में प्रसासन ने की कार्यवाही / 
प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस

   cgwebnews.in   

प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस
बदायूं 14 मई 2024 - बदायूं जिले के एक गांव के युवक को मल खिलाया गया और मूत्र पिलाया गया है। इतना ही नहीं जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो युवक के मुंह पर कालिख पोत दी और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घूमाया गया। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल ग्रामीणों की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला फैजगंज बेहटा क्षेत्र का है, जहां का एक युवक अपने ही गांव की एक शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया था। और 6 महीने बाद लौटा। युवक जैसे ही वापस आया तो पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई और महिला के पति ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद सभी ने एकराय होकर आरोपी युवक का मुंह काला किया। जूता-चप्पल की माला बनाकर उसको पहना दी। फिर उसका जुलूस निकाला। गांव में घुमाने के दौरान लोग उसे चप्पलों से पीटते भी रहे।

युवक ने मारपीट के आरोप के साथ छह मई को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज कराई। तहरीर में जूता पहनाकर गांव में घुमाए जाने का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस ने 6 मई को ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया। 

इसके बाद युवक दिल्ली चला गया वह सोमवार की सुबह  दिल्ली से लौटा तो घटना का वीडियो गांव में वायरल हो रहा था। इस पर उसने दोबारा पुलिस को तहरीर दी। अबकी बार तहरीर में उसने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाया। अब हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/