प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस / कोरोना के सब वेरिएंट KP-2 से मचा हड़कंप , 91 संक्रमित सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी  / छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की मांग , कांग्रेस नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र / लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / 
जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के घर पर चोरो ने बोला धावा , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के घर पर चोरो ने बोला धावा , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

84.82

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 20 जुलाई 2022 -  इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के जैजैपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा अज्ञात चोरों ने जैजैपुर के बसपा विधायक केशव चन्द्रा के सुने मकान पर धावा बोल कर हाथ साफ कर दिया चोरों ने घर का ताला तोड़ कर भीतर प्रवेश किया है विधायक घर में कोई सदस्य नही होने से इस बात की जानकारी नही मिल पाई है कितने की चोरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बसपा विधायक केशव चन्द्रा मानसून सत्र शामिल होने रायपुर में हैं और परिवार भी रायपुर में है अब उनके आने के बाद पता चलेगा कि चोरो ने कितने रुपयों के सामानों पर हाथ साफ किया है।

बसपा विधायक के घर हुई  चोरी की इस घटना ने जैजैपुर पुलिस की गश्त की पोल खोल कर रख दी है साथ ही यह सवाल भी खड़े कर दिए है की जब मंत्री और विधायक के घर सुरक्षित नही है तो आम लोगो के घर क्या खाक सुरक्षित रहेंगे।

बहरहाल विधायक के घर चोरी के हाईप्रोफाइल मामले के बाद मौके पर SP विजय अग्रवाल सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए है और डॉग स्क्वायड के साथ बिलासपुर से फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है।
 
विधायक के घर हुई हाईप्रोफाइल चोरी की जाँच के 
लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जाँच टीम गठित कर दिया गया है और बताया जा रहा है की दोपहर बाद विधायक केशव चंद्रा जैजैपुर पहुँच कर FIR दर्ज कराएंगे।

बता दे कि लगभग एक महीने पहले चोरो ने सारागांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के रिश्तेदार के कम्प्यूटर दुकान पर हाथ साफ कर दिया था और इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है , इसी तरह कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में रामपुर विधायक ननकी राम कंवर के सरकारी विधायक आवास में भी चोरो ने हाथ साफ कर दिया था।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/